फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police station head suspended for killing uncle and nephew in chitrakoot

चित्रकूट: चाचा-भतीजे की हत्या में थानाध्यक्ष निलंबित, आक्रोशित ग्रामीणों ने पहाड़ी राजापुर राजमार्ग किया जाम

Thu, 31 Dec 2020 12:59 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police station head suspended for killing uncle and nephew in chitrakoot
मृतकों की फाइल फोटो व परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में कांग्रेसी नेता व उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या के मामले में एसपी अंकित मित्तल ने थानाध्यक्ष श्रवण कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। घटना के दूसरे दिन भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी व उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने और मुआवजे की मांग को लेकर पहाड़ी राजापुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे यातायात ठप हो गया। आईजी व एसपी ने ग्रामीणों को हाईवे से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। करीब तीन घंटे बाद लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण हाईवे से हट गए।
विज्ञापन


एसपी ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। प्रसिद्धपुर गांव में मंगलवार रात को करीब दस बजे मामूली विवाद के चलते गांव के कमलेश रैकवार ने अपनी लाइसेंसी रायफल से कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल पुत्र रणजीत सिंह और उनके भतीजे शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही शुभम का भाई आकाश और उसकी मां राम लली भी घटनास्थल पर पहुंच गईं थी। इस पर कमलेश ने उन पर भी फायर कर दोनों को घायल कर दिया था। घटना की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। आरोपी के परिजन व बच्चे घर के अंदर ही थे।

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया और आरोपी के घर से परिजनों और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से आरोपी के पड़ोसी हुब लाल कोरी का भी मकान जल गया।

 बुधवार की सुबह से मृतकों के परिजन गांव से शव न ले जाने की जिद करते रहे। पुलिस किसी तरह शव को लेकर मुख्यालय पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पहाड़ी राजापुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी व उसकी रायफल का लाइसेंस निरस्त करने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, थानाध्यक्ष को निलंबित करने और मृतकों के परिजनों को सुरक्षा दिलाने की मांग करने लगे।

आईजी के. सत्यनारायणा और एसपी अंकित मित्तल, एसडीएम राहुल विश्वकर्मा के अलावा पहाड़ी, राजापुर व रैपुरा थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग पर अडे़ रहे। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया और उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया, तो जाम खत्म हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में चाचा भतीजे का गांव में शव रखा गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा। उसके शस्त्र के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश लग रही है। आरोपी के परिजनों को रिश्तेदारों के घर भेजा गया है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed