फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police station became battleground

पुलिस चौकी बनी जंग का मैदान, एसओ और चौकी इंचार्ज ने तानी रिवाल्वर,जानें क्या है मामला

Sun, 24 Sep 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Police station became battleground
चौकी में बवाल के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कानपुर ककवन की विषधन पुलिस चौकी में विभागीय कार्यों की प्रगति जानने को लेकर ककवन एसओ और चौकी प्रभारी आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाकर दोनों गाली-गलौज करने लगे। जहां सिपाहियों ने दोनों को पकड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों ने धमकी देते हुए एक-दूसरे पर रिवाल्वर भी तान दी। हालांकि सीओ ने रिवाल्वर तानने की बात से इनकार किया है। ककवन थाना क्षेत्र की विषधन पुलिस चौकी में ककवन एसओ शैलेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर में कहासुनी गाली-गलौज में तब्दील हो गई और देखते ही देखते धक्का मुक्की होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच एसओ ककवन और चौकी इंचार्ज विषधन ने रिवाल्वर निकाल ली। जहां सिपाहियों ने मामला शांत कराकर सूचना सीओ को दी। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि एसओ साहब कुछ वादों पर मनमुताबिक कार्यों का दबाव बना रहे थे। विरोध किया तो नौबत आ गई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विविध मुकदमों की प्रगति जानने के लिए चौकी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज को कई बार निर्देश देने के बाद जांचों में कार्रवाई न करने पर वह आग बबूला हो गए। इधर, देरशाम सात बजे एसपी ग्रामीण जेपी सिंह विषधन चौकी पहुंचे और उन्होंने एसओ और चौकी इंचार्ज से मामले में पूछताछ की। घटना की जांच सीओ बिल्हौर को सौंपी है। सीओ सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि रिवाल्वर तानने की बात गलत है। कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर दोनों अफसरों में कहासुनी हुई है। कहीं कोई विवाद नहीं है।

छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ने पर बढ़ा मामला 

विषधन चौकी के सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक पीड़ित युवती के परिजनों ने चौकी पुलिस ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था। आरोप है कि कुछ सिपाहियों और अफसरों ने 10 हजार रुपये में चौकी से ही छेड़खानी का मामला रफा-दफाकर आरोपी युवक को छोड़ दिया।



मामले की भनक एसओ ककवन को लगी तो वह चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की बात कहने लगे। इसके बाद एक-दूसरे पर रिवाल्वर निकाल कर तानने की नौबत आ गई। वहीं, झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सिपाहियों ने खदेड़ दिया और चौकी का दरवाजा भी बंद कर लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed