{"_id":"5dfcebbe8ebc3e87eb43ce9d","slug":"police-shoot-three-criminals-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, लूट के 20 लाख और तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, लूट के 20 लाख और तमंचे बरामद
Fri, 20 Dec 2019 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का बदमाशों से हुआ सामना
- फोटो : amarujala
इटावा के बसरेहर में 12 दिसंबर को मुंशी और सराफा कारोबारी अशोक वर्मा से लूट करने वाले 25-25 हजार के इनामी तीनों बदमाशों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। गोली लगने से घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बदमाशों के पास से लूटी हुई रकम के 20 लाख 18 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
बदमाशों की पुलिस के साथ यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चौबिया थाना क्षेत्र के तहत इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौपुला गांव से नगला पाय लाहौरीपुरा गांव को जाने वाले रास्ते पर हुई। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि तीनों बदमाश पल्सर बाइक से कर्री गांव से चौपुला की ओर जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहले से चौकन्ना थी। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर करीब 8-10 गोलियां चलाईं। एक गोली चौबिया थाना प्रभारी की गाड़ी में जाकर लगी। जवाब में पुलिस ने घेराबंदी करके आठ फायर किए। तीन गोलियां बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से बैग में रखी रकम समेत तीन तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से पूर्व कर्री पुलिस चौकी के पास भी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। उनका पीछा करके मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को दबोच लिया गया। तीनों बदमाश मैनपुरी जिले के हैं। इनमें नगलापूठ गांव निवासी गैंग सरगना दुर्वेश उर्फ चीता पुत्र करनसिंह, धन्नाहार थाना के जबापुर गांव का विकास उर्फ बीके पुत्र जगन सिंह और अगौथा गांव निवासी सौरभ पुत्र बलवीर शामिल हैं।
मौके पर पहुंचे एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब सप्ताहभर पूर्व कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गईं थीं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते ही तीनों बदमाश भागने की फिराक में थे। तभी पुलिस से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस गैंग में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस उनकी खोजबीन में लगी है। एसएसपी ने मुठभेड़ में शामिल टीमों को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।