फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police sent the father of the deceased to jail in the blast case

Kanpur News: विस्फोट मामले में मृतक के पिता को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 17 Nov 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police sent the father of the deceased to jail in the blast case
रसूलाबाद। दीपावली वाले दिन पटाखे के झोले में हुए विस्फोट से मासूम की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस आरोपी पिता को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लोहिया नगर रसूलाबाद निवासी अब्दुल दिलशाद उर्फ शाका के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, लापरवाही के कारण बेटे की जान जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी लापरवाही के कारण चार अन्य लोग जख्मी हुए। इस मामले में छानबीन करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। वह पटाखे कहां से लाता था और किसे बेचते था, इसके साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 नवंबर की शाम पांच बजे के करीब आजाद चौक से सुभाष चौक के बीच दिलशाद उर्फ शाका का बेटा सूफियान (12) पटाखों का झोला लेकर जा रहा था। इसी दौरान झोले में अचानक से विस्फोट हुआ और उसके चीथड़े उड़ गए। जबकि हादसे में पास खड़े चार अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। धमाके के बाद एटीएस, फोरेंसिक व पुलिस अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान एटीएस को विस्फोटक पटाखे का पाया गया था। कोई संदिग्ध गतिविधि न पाए जाने पर लापरवाही के मामले में उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने दिलशाद उर्फ शाका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed