{"_id":"5ce807a1bdec2207362d20bc","slug":"police-seated-lover-couple-in-police-station-who-were-seeking-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने थाने में बैठाया, फिर सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने थाने में बैठाया, फिर सामने आई ये बात
Fri, 24 May 2019 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद
- फोटो : गूगल
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बैंक से रुपये निकालने आए प्रेमी युगल खतरा होने की आशंका पर थाने सुरक्षा मांगने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया। किशोरी के पिता को बुलाकर मामले की जानकारी दी तो पता चला कि युवक जुलाई 2018 में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक टिंकू जुलाई 2018 में बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने टिंकू, उसके रिश्तेदार नवाबगंज थाने के गांव दनियापुर निवासी संजू, इनकी पत्नी सरिता, बड़े व आदर्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने आरोपी संजू, सरिता, बड़े और आदर्श के नाम मुकदमे से निकाल कर टिंकू के खिलाफ 19 नवंबर 2018 को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
किशोरी के बाबा ने घटना से पूर्व तीन लाख रुपये उसके खाते मे जमा किए थे। जिनको निकालने गुरुवार को युवक के साथ किशोरी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा रुनी चुरसई पहुंची। जान का खतरा होने पर दोनों थाने पहुंचे और वहां दरोगा उदयवीर से सुरक्षा को दो पुलिसकर्मी मांगे। जब दरोगा ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक के खिलाफ किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज है। किशोरी के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
दरोगा ने युवक और किशोरी को थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल हो गया है। कोर्ट से समन जारी होने पर आरोपी हाजिर होगा या कोर्ट से वारंट जारी होने पर वह आरोपी को पकड़ सकते हैं। इससे युवक और किशोरी को गुरुवार देर रात छोड़ दिया गया।