{"_id":"5d18c2dc8ebc3e3c87015eec","slug":"police-saw-robber-in-cctv-footage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की पत्नी पर सोते समय पेचकस से हमला और तार से गला घोंटने वाले लुटेरे को पुलिस ने पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की पत्नी पर सोते समय पेचकस से हमला और तार से गला घोंटने वाले लुटेरे को पुलिस ने पहचाना
Sun, 30 Jun 2019 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Jun 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के बाद घर से निकलता संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के विष्णुपुरी में डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल को बंधक बनाकर लूट की घटना में एक और सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इससे स्पष्ट हुआ कि घर का मेनगेट खोलकर लुटेरा शाम करीब छह बजे घर में दाखिल हुआ था। करीब सात घंटे तक घर के अंदर घात लगाए बैठा रहा, फिर आधी रात को उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस तीन और लोगों से पूछताछ कर रही है। 21 जून की रात विष्णुपुरी स्थित एकता पथ सोसाइटी में अनीता मित्तल के घर के अंदर बदमाश ने उनको पीटकर बंधक बना लिया था। उसकेबाद लाखों के जेवरात, नकदी, तिजोरी और कार लूट ले गया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि वारदात वाले दिन अनीता दोपहर करीब एक बजे अपनी एक मित्र के घर गईं थीं।

लुटेरे ने बदले थे कपड़े सीसी टीवी में हुआ कैद
उन्होंने पूरा घर लॉक कर दिया था लेकिन मेनगेट में लॉक न लगाकर केवल ऊपर से बंद कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शाम करीब छह बजे लुटेरा मेनगेट को आसानी से खोलते हुए भीतर दाखिल हुआ। इसके करीब 15 मिनट बाद अनीता घर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार रात तीन लोगों को उठाया है। इसमें दो मजदूर और एक घर का पुराना नौकर है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान का कहना है कि जांच जारी है, फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। विष्णुपुरी लूटकांड को अंजाम देने वाले लुटेरे का एक और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने शनिवार को जारी किया है। फुटेज में बदमाश हल्की हरे रंग की शर्ट, काले रंग की पैंट, पैरों में चप्पल और पीठ पर बैग टांगे कैद हुआ है। फुटेज में उसका चेहरा बिल्कुल स्पष्ट है।
पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि वारदात के बाद रात का जो सीसीटीवी फुटेज मिला था उसमें बदमाश सफेद रंग की शर्ट, काले रंग की पैंट और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। जबकि दिन में दूसरे कपड़े पहने था। ऐसे में एक बात तो साफ हो गई है कि बदमाश ने दिन में रेकी के वक्त दूसरे कपड़े पहने थे। रात में चेहरे को छिपाने और हुलिया बदलने के लिए उसने टोपी लगाई थी। वारदात वाले दिन दोपहर में उसने एकता पथ सोसाइटी के कई चक्कर लगाए थे। उसके बाद रात में वारदात की।