फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police recruitment exam: Despite running half a dozen special trains, there is jostling for seats

पुलिस भर्ती परीक्षा: आधा दर्जन स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद सीटों के लिए धक्का-मुक्की, यात्रियों से कहासुनी

Sun, 25 Aug 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी ट्रेनों के आरक्षित कोच में घुस गए। अभ्यर्थियों की अन्य यात्रियों से कहासुनी हुई।

विज्ञापन
Police recruitment exam: Despite running half a dozen special trains, there is jostling for seats
सेंट्रल स्टेशन पर लगी अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों में सीटों के लिए अभ्यर्थी धक्का-मुक्की करते नजर आए। यह हाल तब है जब रेलवे की ओर से परीक्षा को देखते हुए आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। कई ट्रेनों के आरक्षित कोच में अभ्यर्थी घुस गए तो अन्य यात्रियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरपीएफ-जीआरपी ने किसी तरह उन्हें संभाला।
विज्ञापन



रेलवे की ओर से झांसी, मथुरा, बांदा, ललितपुर और गाजियाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जबकि खजुराहो, टूंडला, लखनऊ और रायबरेली के लिए जाने वाली ट्रेनों को परीक्षा के समय को देखते हुए कुछ देरी से चलाया गया है। इसके बावजूद अभ्यर्थियों को सीटों के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार शाम की पाली में पेपर खत्म होने के बाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार-पांच, छह-सात, आठ-नौ पर काफी भीड़ पहुंच गई। स्पेशल ट्रेनों के आते एकदम से अभ्यर्थी उसमें सवार होने के लिए भागे। कुछ ने खिड़की से घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रेलवे अधिकारियों ने समझाया।
विज्ञापन


आरक्षित कोच के यात्रियों ने किया एक्स पर पोस्ट
पुलिस भर्ती परीक्षा के काफी संख्या में अभ्यर्थी कानपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों में सवार होकर गए। इस बीच टिकट लेकर सफर कर रहे कई यात्रियों ने रेलवे को एक्स पर पोस्ट कर समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed