{"_id":"6a1605d00694070d330c1dbc","slug":"police-reached-krishna-and-paras-hospital-and-collected-evidence-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1537752-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
कानपुर। आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम पुलिस कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अमान सिंह ने जांच के लिए दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को नोटिस दिया। बुधवार को पुलिस वहां के स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।
फतेहपुर निवासी विकास सिंह ने मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ होने पर 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया था। आराम न मिलने और हाथ में सूजन आने पर 14 मई को मां को पारस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने संक्रमण की बात कह 17 मई को हाथ काट दिया। आईटीबीपी जवान ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 19 मई को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिस पर सीएमओ की कमेटी से जांच कराई गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर रेलबाजार पुलिस ने दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों पर एफआईआर की। मंगलवार को इंस्पेक्टर अमान सिंह दोनों अस्पताल गए। वहां की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को बीएचटी, सीसीटीवी फुटेज, इलाज का ब्योरा, स्टाफ के बयान लिए जाएंगे।
निर्मला देवी के कटे हाथ को मंगलवार को एफएसएल लैब में भेजा जाना था लेकिन सीएमओ के पत्र के बिना भेजा नहीं जा सका। बुधवार को पत्र मिलने पर हाथ जांच के लिए भेजा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीएमओ से हाथ की जांच के लिए पत्र जारी करने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके कार्यालय की ओर से किसी तरह से पत्र नहीं दिया गया।