{"_id":"6847428f892cc5296907061d","slug":"police-raided-in-search-of-dinus-brother-and-associate-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1144590-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दीनू के भाई और सहयोगी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दीनू के भाई और सहयोगी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
दीनू उपाध्याय के घर दबिश देते एसीपी कर्नलगंज के साथ तीन थानों की फोर्स।
- फोटो : स्रोत : पुलिस
कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय और सहयोगी नीरज दूबे की तलाश तेज हो गई है। सोमवार को एसीपी कर्नलगंज अमित चाैरसिया के साथ सर्किल की फोर्स ने दोनों के घरों में दबिश दी। करीब एक घंटे तक उनकी तलाश की गई। घरवालों को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों ने सरेंडर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नरी पुलिस ने दीनू उपाध्याय के खिलाफ 14 रिपोर्ट दर्ज की हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली गलौज, जमीन पर कब्जे, रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। कुछ में दीनू के बड़े भाई संजय उपाध्याय और करीबी नीरज दुबे का नाम भी शामिल है। एफआईआर के बाद से ही दोनों गायब हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया कर्नलगंज, नवाबगंज और ग्वालटोली थाने का फोर्स लेकर आरोपियों के घर पहुंचे।
फोर्स पहले परमट क्षेत्र में स्थित नीरज दुबे के घर गया। यहां तलाश के बाद फोर्स ने नवाबगंज में दीनू उपाध्याय के घर में छापा मारा। दोनों ही आरोपियों के न मिलने पर घरवालों को अल्टीमेटम दिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि संजय और नीरज के घर में होने की सूचना आई थी, लेकिन वह नहीं मिले। दोनों को जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहा गया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।