फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police raid on residence and establishment of auto parts seller accused of sexual exploitation

Banda: यौन शोषण के आरोपी आटो पार्ट्स विक्रेता के आवास और प्रतिष्ठान पर पुलिस का छापा

Sat, 29 Mar 2025 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police raid on residence and establishment of auto parts seller accused of sexual exploitation
तिंदवारी रोड स्थित बाइक एजेंसी में पड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
शहर की तीन लड़कियों से यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध में फंसे कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने यौन शोषण के आरोपी आटो पार्ट्स विक्रेता आशीष अग्रवाल के जिला परिषद आवास और तिंदवारी रोड स्थित आटो पार्टस व बाइक एजेंसी में छापा मारा है। पुलिस ने बाइक एजेंसी और आटो पार्ट्स प्रतिष्ठान पर ताला डलवा दिया।
विज्ञापन


विवेचक सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आशीष के घर में उनके बड़े भाई मिले। उन्होंने आशीष के संबंध में पूछताछ की। घरवालों ने बताया कि घटनाक्रम के प्रकाश में आने पर आशीष अग्रवाल घर से नदारद है। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने भाई से आशीष के संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की। सीओ ने बताया कि आशीष समेत तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त होंगे। उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज रोड मस्जिद के पास निवासी गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू व पल्हरी रोड निवासी ठेकेदार लोकेद्र सिंह चंदेल के पल्हरी स्थित आवास और प्रतिष्ठान में छापा मारने की बात कही है। उधर, बाइक एजेंसी में ताला पड़ने और पुलिस की कार्रवाई की चर्चा पूरे शहर में होती रही। कुछ लोगों की जुबान से यह भी सुना गया कि पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है, पर अभी खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन


चर्चा में रहा चौथी लड़की का वायरल आडियो
यौन शोषण के मामले में तीन पीड़ित लड़कियों के बाद एक और लड़की के नाम की चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया में सुबह एक आडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़की नवीन सहित तीनों आरोपियों का नाम ले रही है। उधर, चर्चा यह भी है कि गिरफ्तार किए गए नवीन विश्वकर्मा से कड़ाई से पूछताछ हुई तो अभी और कई लड़कियों का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लोकेंद्र बड़ा कारोबारी
यौन शोषण के मामले में तीनों आरोपी बड़े कारोबारी हैं। लोकेंद्र का गुरेह गांव में पेट्रोल पंप है। गुरेह गांव में मैरिज हाल के अलावा बाईपास चौराहे पर ट्रेडर्स की दुकान भी है। इसके अलावा व ठेकेदारी भी करता है। गांव के ही युवक ने बताया कि लोकेंद्र भी काफी आशिक मिजाज है। इस मामले के पहले भी कई लड़कियों से उसने संपर्क बनाया। इसमें विवाद भी हुए, पर पीड़ितों ने इज्जत की बात सोचकर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed