फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police personnel performed the last rites of the orphaned old man, people appreciated in the town

अनाथ वृद्ध का पुलिस कर्मियों ने कराया अंतिम संस्कार, कस्बे में लोगों ने की सराहना

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police personnel performed the last rites of the orphaned old man, people appreciated in the town
पुखरायां में वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। परिवार में किसी के न होने पर एक वृद्ध की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लावारिस होने पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर पुलिस स्टाफ ने ही वृद्ध का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के इस नेक कार्य की कस्बे में सराहना होती रही।
विज्ञापन

मूसानगर हलिया के पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र ने बताया कि तीस वर्ष पूर्व मोहन लाल सविता (60) गांव छोड़ कर कहीं चले गए थे। बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव के बाद वह फिर गांव में आकर रहने लगे। कोई परिजन न होने पर उन्हें ग्रामीणों से बात कर पंचायत घर में रहने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व वह बीमार हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उपनिरीक्षक राधे सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर वह पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाह संस्कार के लिए जब कोई नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को समस्त स्टाफ ने मिलकर वृद्ध के शव का मूसानगर हलिया घाट लाकर दाह संस्कार कराया है। बाद में कुछ स्थानीय लोग घाट पर पहुंचे। पुलिस के इस कार्य की जगह-जगह सराहना की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed