फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police personnel got minor to drive tempo, overturned, constable and two home guards injured

पुलिस कर्मियों ने नाबालिग से चलवाया टेंपो, पलटा, सिपाही और दो होमगार्ड घायल

Mon, 04 Oct 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police personnel got minor to drive tempo, overturned, constable and two home guards injured
कानपुर देहात में हादसे के बाद सूचना देता घायल सिपाही। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। वारंटियों को कोतवाली से कोर्ट ले जाने के लिए शिवली पुलिस ने रविवार को बेगार में एक टेंपो पकड़ा। इसका चालक नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उससे ही टेंपो चलवाया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में माती मुख्यालय के पास टेंपो पलट गया। इससे एक सिपाही व दो होमगार्ड घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिपाही व होमगार्ड को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली से सिपाही अजीत सिंह, होमगार्ड अशोक कुमार, रमेश मिश्रा को चार वारंटी लेकर कोर्ट जाना था। इसके लिए उन्होंने कस्बे से एक टेंपो को बेगार में पकड़ा और कोर्ट चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका चालक नाबालिग निकला तो सिपाही ने उसे फटकार भी लगाई। इस पर टेंपो चालक ने गाड़ी चलाना सीखने की बात कही। इसके बाद भी सिपाही व होमगार्ड चारों वारंटियों को उसी टेंपो से लेकर कोर्ट के लिए रवाना हुए।
अकबरपुर कोतवाली के माती मुख्यालय में मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां से सिपाही अजीत व होमगार्ड गार्ड रमेश मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चारो वारंटियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed