फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police personnel also cast their votes along with BJP members in the by-election: Prof. Ram Gopal

उपचुनाव भाजपाइयों संग पुलिस कर्मियों ने भी डाले वोट : प्रो. रामगोपाल

Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police personnel also cast their votes along with BJP members in the by-election: Prof. Ram Gopal
सैफई। हैवरा के चौधरी चरण सिंह कॉलम में नेता जी मुलायम सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में लोगों को वोट नहीं डालने दिए गए। पुलिस ने वोट डाले।
विज्ञापन

कहा कि कुंदरकी में दो लाख 84000 मुस्लिम और 1,74, 000 हिंदू वोट थे। इसके बावजूद सपा के उम्मीदवार को सिर्फ 25 हजार वोट ही मिले। मुस्लिम पोलिंगों पर किसी को वोट नहीं डालने दिए गए। भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस ने कुंदरकी में वोट डाले।उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति आम चुनाव में आए तो मुकाबला करने के लिए तैयार रहो। क्योंकि यह जीवन और मौत का सवाल है। मरना भी एक बार ही होता है। बोले- कवियों के मुंह पर भी ताले लग गए हैं, अगर कोई कुछ ऐसी वैसी कविता कर दे आपके खिलाफ भी मुकदमा लिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग, चाहे दिल्ली में हों या उत्तर प्रदेश में, संविधान के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। भाजपा के कुछ नेता खुले तौर पर संविधान को बदलने की बात करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अयोध्या और अलीगढ़ में भाजपा नेताओं ने चुनावी सभाओं में संविधान को बदलने की जरूरत पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अलीगढ़ की प्रत्याशी कह रहे थे जो लोग जूतियां साफ करते थे वो बगल में बैठने लगे है । इसलिए तीन सौ पार के बाद संविधान बदलने की जरूरत है। उन्होंने नेता जी के किस्से सुनाए कहा कि लोग उन्हें कमजोर जब-जब समझते थे, तब वह मुख्यमंत्री बन जाते थे। बोले कि अखिलेश यादव को भी कमजोर नहीं समझें। संवाद




सैफई। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह और सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब न केवल किसानों, गरीबों, और वंचितों की आवाज थे, बल्कि उनका जीवन देश के ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने के लिए समर्पित था।

शिवपाल यादव ने कहा, यह कॉलेज हर वर्ष चौधरी साहब की जयंती मनाता है और साहित्यकारों को बुलाकर उनके विचारों को साझा करता है। चौधरी साहब के बाद नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने किसानों की आवाज को संसद और विधानसभा में बुलंद किया। नेताजी ने हमें भी सिखाया कि किसानों और वंचितों को कभी भूलना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed