फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police man and watchman died in road accident

जानवरों से भरी डीसीएम को रोकने का किया प्रयास, सिपाही और चौकीदार को रौंद दिया

Fri, 10 Aug 2018 07:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
police man and watchman died in road accident
मृतक विपिन बैसला और सुमेर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मवेशी भरी डीसीएम को रोकने का प्रयास कर रहे बाइक सवार सिपाही और चौकीदार को डीसीएम ने रौंद दिया। चौकीदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल सिपाही ने उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशी भरे दो डीसीएम पुलिस ने पकड़े हैं। घटना में मृत सिपाही के शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर और चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम हरदोई में कराया गया।  
विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मीरपुर अंतर्गत ग्राम कटिया निवासी विपिन बैसला (30) पुत्र चैन सिंह वर्ष 2016 बैच का सिपाही था। इन दिनों उसकी तैनाती पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जहानीखेड़ा चौकी पर थी। शुक्रवार की सुबह विपिन पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिदौरिया निवासी चौकीदार सुमेर (40) पुत्र सुबेदार के साथ बाइक पर लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर बाइक से गश्त कर रहा था। इसी दौरान मवेशी भरा डीसीएम संदिग्ध नजर आने पर विपिन ने उसका पीछा कर ग्राम धामापुर के निकट उसे ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। इस पर डीसीएम के चालक ने उसे बाइक समेत रौंद दिया और भाग निकला।
विज्ञापन



 

पुलिस का दावा : बैंक जांच को जाते समय डीसीएम ने रौंदा

police man and watchman died in road accident
डेमो पिक
डीसीएम में फंसकर कुछ दूर तक घसिटजाने के चलते बाइक पर बैठे चौकीदार सुमेर की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी जहानीखेड़ा चौकी पुलिस को हुई तो नेशनल हाईवे पर उपलब्ध रहने वाली एंबुलेंस से चौकी प्रभारी उमेश यादव गंभीर रुप से घायल सिपाही विपिन को लेकर शाहजहांपुर रवाना हुए। पीछे से प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ल भी शाहजहांपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही विपिन ने दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी ओर घटना में मृत चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में ही कराया गया। घटना की जानकारी सिपाही के परिजनों को दे दी गई है और वह लोग शाहजहांपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।  



पुलिस का दावा : बैंक जांच को जाते समय डीसीएम ने रौंदा  
घटना को लेकर पुलिस की ओर से बताया गया कि सिपाही विपिन बैसला और चौकीदार सुमेर बाइक से बैंक चेकिंग के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे जहानीखेड़ा चौकी से रवाना हुए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग साढ़े 10 बजे ग्राम धामापुर के पास अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवार चौकीदार और सिपाही को रौंद दिया। घटना में चौकीदार की मौत हो गई, जबकि सिपाही की मौत शाहजहांपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। दो डीसीएम पूछतांछ के लिए शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाने में रोकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed