फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police kept checking, the crooks ran away after robbing the army man

कन्नौज: चेकिंग करती रही पुलिस, फौजी को लूटकर भाग गए बदमाश

Tue, 03 Nov 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
police kept checking, the crooks ran away after robbing the army man
यूपी पुलिस
कन्नौज जिले में बदमाशों को अब पुलिस का खौफ नहीं रहा। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग में मशगूल थी, तभी बाइक सवार बदमाश रिटायर्ड फौजी से 50 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी आलू बुआई के लिए यह रुपये बैंक से निकालकर पत्नी के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जानकारी पर एसपी व एएसपी ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। गुरसहायगंज कोतवाली के गांव गौरियापुर में रहने वाले रामऔतार(70) रिटायर्ड फौजी हैं।
विज्ञापन


वह आलू बुआई के लिए मंगलवार को पत्नी रामकिशोरी के साथ गुरसहायगंज स्टेट बैंक रुपये निकालने गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे 50 हजार रुपये निकालने के बाद रामऔतार ने रुपये हैंडबैग में रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रामू के ई-रिक्शा में बैठकर घर लौटने लगे। गांव के पास पहुंचते ही अचानक एक अपाचे बाइक ने ई-रिक्शा को ओवरटेक किया। इसके बाद बाइक सवार लौटे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रिटायर्ड फौजी का बैग लूट लिया।

दंपति के शोर मचाने पर दोनों बदमाश गुरसहायगंज की ओर भाग निकले। इधर, शोर सुनकर पास ही वाहनों की चेकिंग कर रहे उप निरीक्षक प्रताप सिंह पहुंचे। तब तक बदमाश भाग चुके थे। जानकारी पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी।


एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार और कोतवाल राजा दिनेश सिंह पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित रामऔतार से जानकारी की। एसपी ने कहा कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। रिटायर्ड फौजी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। रामऔतार ने बताया कि दोनों युवक अंगौछे से मुंह ढंके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed