{"_id":"5b1636124f1c1bfa6e8b63d0","slug":"police-intern-to-samajwadi-party-workers-during-cm-yogi-kanpur-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर नजरबन्द किए गए सपा नेता, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर नजरबन्द किए गए सपा नेता, ये थी वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं को घर में किया गया नजरबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। कानपुर महानगर युवजन सभा अध्यक्ष बंटी यादव के घर में ही वरुण यादव, पार्षद अर्पित यादव, पूर्व पार्षद आलोक यादव, अर्पित त्रिवेदी, राकेश दीक्षित, बिल्लू, रोहित शुक्ला, अर्जुन, जैकी कटियार, निखिल यादव समेत 15 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस को आशंका थी कि ये सभी सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर सकते हैं।
मंगलवार को 11:05 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के आईटीएमएस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीएमएस का लोकार्पण कर पौधरोपण किया। इसके बाद वह 11:40 बजे के करीब छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर स्वच्छ एटीएम का शुभारंभ किया।
इसके बाद उन्होंने यहां चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन और अवलोकन किया। दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंंने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और शिक्षा गृह कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया।