{"_id":"688e43cfd7482850160ffb51","slug":"police-inspector-beat-him-in-police-station-kept-him-in-lockup-overnight-uproar-over-demand-for-action-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: थाने में दरोगा ने पीटा, रातभर हवालात में रखा, कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: थाने में दरोगा ने पीटा, रातभर हवालात में रखा, कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा
Sat, 02 Aug 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:29 PM IST
सार
दो साथियों से मिलने पहुंचे युवक के साथ थाने में दरोगा ने मारपीट की। दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी देते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पारिवारिक विवाद में नरवल थाने में बंद दो सदस्यों से मिलने पहुंचे युवक ने दरोगा पर पीटने और रातभर हवालात में रखने का आरोप लगाया। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को परिजनों ने व्यापारियों के साथ हंगामा किया। उन्होंने दरोगा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कुरयानी निवासी सूरज साहू ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को घर के दो सदस्यों को नरवल थाने में बंद कर दिया था। वह परिजनों से मिलने पहुंचा। आरोप है कि थाने पहुंचकर उसने व्यापार मंडल के चेयरमैन और मालिक दीपक मिश्रा से वहां बैठे एक दरोगा से मोबाइल पर बात कराने की कोशिश की तो दरोगा ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दरोगा ने पीटकर हवालात में बंद कर मोबाइल और 300 रुपये जमा करा लिए। जानकारी होने पर परिजनों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शनिवार की सुबह हंगामा किया।
विज्ञापन
थाने में युवक से मारपीट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इस पर नरवल पुलिस ने अभद्रता के आरोप से इन्कार करते हुए युवक को छोड़ दिया। व्यापार मंडल के चेयरमैन ने कहा कि बदसलूकी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने युवक को पीटे जाने की बात इन्कार किया लेकिन रातभर हवालात में रखने की बात का जवाब नहीं दे पाए।