फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police have arrested Daya Shankar Agnihotri, an accomplice of history-sheeter Vikas Dubey in Kalyanpur in Kanpur

Kanpur Encounter: कानपुर मुठभेड़ के बाद एक्शन में पुलिस, विकास दुबे का साथी दया शंकर अग्निहोत्री मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jul 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter: Police have arrested Daya Shankar Agnihotri, an accomplice of history-sheeter Vikas Dubey in Kalyanpur in Kanpur
Daya Shankar Agnihotri - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस एक्शन में हैं। कानपुर की कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दयाशंकर के पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच कल्याणपुर थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी। 
विज्ञापन


कानपुर के विजयनगर राहुल स्वीट हाउस के बगल में रविवार सुबह पुलिस ने एक ऑडी और दो फॉर्चूनर कारों को कब्जे में लिया है। तीनों गाड़ी यही पर रातभर खड़ी थी। एक कार जय बाजपेयी और अन्य दो कारें भाजपा नेता की बताई जा रही हैं। पुलिस काकादेव थाने में पूछताछ कर रही है। कहीं इन कारों का विकास दुबे से तो कई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गुरुवार रात को कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल थे। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। कई पुलिसकर्मियों के असलहे तक लूट लिए थे। 

विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र को वीभत्स तरीके से मारा था। हमला होते ही सीओ दीवार कूदकर एक घर में जाकर छिपे थे। बदकिस्मती से ये घर विकास के मामा का था। बदमाशों ने घर में घुसकर दीवार से सटाकर सीओ के सिर पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं। पूरा शव क्षत-विक्षत कर एक पैर भी काट दिया। घटनास्थल देख हर कोई सहम गया। 

विकास के घर पड़ी दबिश को सीओ देवेंद्र सिंह लीड कर रहे थे। हमला होते ही हर कोई इधर-उधर भागने लगा। सीओ के सामने ही तीन चार सिपाहियों को मार दिया गया। तभी सीओ एक दीवार कूदकर घर में घुस गए। ये घर विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय (मुठभेड़ में मारा गया, पुराना डकैत) का था। प्रेम प्रकाश ने तुरंत विकास को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आठ-दस बदमाश घर में घुसे और सीओ का सिर दीवार से सटाकर उनके सिर पर कई गोलियां दागीं। फिर घसीटकर बाहर ले गए और वहां पर भी गोली मारी। एक पैर भी काट दिया था।


विकास दुबे की गैंगेस्टर टीम
18 नामजदों पर 25-25 हजार का इनाम
श्यामू बाजपेयी
छोटू शुक्ला
मोनू जेसीबी
जहान यादव
दया शंकर अग्निहोत्री
शशिकांत पंडित 
शिव तिवारी  
विष्णु पाल यादव
राम सिंह 
रामू बाजपेयी 
अमर दुबे 
प्रभात मिश्रा 
गोपाल सैनी 
बीरू दुबे  
बउन शुक्ला
शिवम दुबे
बाल गोविंद
बउआ दुबे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed