फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police get houner general public

जनता की भावनाओं का सम्मान करें पुलिस कर्मी

Mon, 13 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 13 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
police get houner general public
रसूलाबाद में आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुलिसजनों को आम आदमी का दर्द को समझना चाहिए। जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा।
विज्ञापन


एनसीआर के स्थान पर गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए। रविवार को वह प्रोजेक्ट आइना के तहत आए थे। इस मौके पर अकबपुर कोतवाली प्रभारी राम निवास यादव ने बताया कि 30 शिकायतें आईं।

जिनमें जरूरी कार्रवाई की गई। रविवार को रसूलाबाद थाना परिसर में प्रोजेक्ट आइना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि गंभीर मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि से घायल मामलों में एनसीआर दर्ज करने पर मुंशी व विवेचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि असली अपराधी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे न्यायालय में मजबूत आधार केस को मिल सके और आरोपी को सजा मिले। दहेज के मामलों पर भी प्रकाश डालते हुए आईजी जोन ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए।

आईजी जोन के समक्ष उदय प्रताप सिंह ने बिलहा में पुलिस चौकी बनाने की मांग रखी। याशीन परवेज ने रसूलाबाद चौराहे के चारो ओर 50-50 मीटर तक नो ठेलिया जोन घोषित किए जाने की बात रखी।

संतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की पुरानी आवासी बिल्डिंग कंडम हो गई है।  प्रोजेक्ट आइना के मौके पर रसूलाबाद थाना में आनंद मोहन, मीनाक्षी, अवधेश कुमार, ब्रजेश कुमार, शहनाज आदि ने भी समस्याएं गिनाई।

आईजी जोन ने शिकायतें व समस्या दर्ज कराने के लिए 0512-2310512 व व्हाट्स एप नंबर 7704020202 सभी को नोट कराया और कहा कि शिकायतें दर्ज कराएं। इसकी सुनवाई जरूर होगी।


पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह, एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ शशिशेखर दीक्षित, थानाध्यक्ष सुनील यादव, कुलदीप सिंह यादव, हाजी फैजान खां, वाजिद अली शाह, मटल्लू यादव, हरी सिंह राजावत, शिवसिंह, श्याम बिहारी, इद्दू हसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed