फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police game in waiters death in Kanpur, heart attack in panchayatnama and head injury in post mortem

Kanpur: वेटर की मौत में पुलिस का खेल, पंचायतनामा में हार्ट अटैक...पोस्टमार्टम में हेड इंजरी, पढ़िए पूरा मामला

Wed, 14 Jun 2023 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

Kanpur Crime: हरबंशमोहाल स्थित होटल में वेटर की संदिग्ध हालात में मौत में पुलिस का खेल सामने आया है। पुलिस के पंचायतनामा में हार्ट अटैक से मौत दिखाई गई, जबकि पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Police game in waiters death in Kanpur, heart attack in panchayatnama and head injury in post mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हरबंशमोहाल थाना पुलिस ने एक होटल के वेटर की संदिग्ध हालात में हुई मौत को हादसे में बदल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एसीपी कलक्टरगंज के पास पहुंची तब रिव्यू में मामला पकड़ा गया। पुलिस ने पंचायतनामा में हार्ट अटैक दिखाया, जबकि पोस्टमार्टम में हेड इंजरी की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

एसीपी कलक्टरगंज ने हरबंशमोहाल इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। एसीपी के मुताबिक बुधवार को वह खुद होटल जाकर मामले की जांच करेंगे। कालीग्राम जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी रंजीत राय (55) सुतरखाना के एक होटल में वेटर था।
विज्ञापन

29 मई को रंजीत राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  सुतरखाना चौकी इंचार्ज नितिन मलिक मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा भरा। इसमें मौत का कारण हार्ट अटैक दर्शाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम डॉ. अभिषेक कटियार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर चोट से हुई थी मौत
उनकी रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम और केस की समीक्षा को लेकर फाइल एसीपी कलक्टरगंज टीबी सिंह के पास पहुंची। मौत के कारणों में विरोधाभास होने पर उन्होंने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed