फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police found illegal arms factory in a hut

झोपड़ी में चल रही थी असलहा फैक्ट्री, पुलिस वालों ने अंदर झांका तो जखीरा देख रह गए दंग

Mon, 11 Feb 2019 06:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
police found illegal arms factory in a hut
डेमो
उन्नाव थाना क्षेत्र के सरवागर के जंगल में पुलिस ने रविवार सुबह छापा मारकर एक झोपड़ी में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन


उसके पास से पांच देसी बंदूक, 20 तमंचे और दर्जनों अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में असलहा फैक्ट्री के खुलासे की जानकारी देते हुए एसपी हरीश कुमार ने बताया कि अचलगंज थाना पुलिस और स्वाट टीम को गंगा कटरी क्षेत्र के सरवागर के जंगल में भारी मात्रा में अवैध असलहे बनाए जाने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह पुलिस टीम ने जंगल में कांबिंग करते हुए झोपड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन


 

पुलिस ने झोपड़ी में अवैध असलहे बना रहे पुरवा कोतवाली के बचरौली गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। बाहर कुछ दूरी पर मौजूद रहा उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने झोपड़ी में पुआल और मिट्टी में दबाकर रखे गए असलहों को बरामद किया। उसके पास से 5 देशी बंदूक के अलावा 20 तमंचा और 24 कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि राजकुमार काफी समय से अवैध असलहे बनाने का काम कर रहा था।

उसके गिरोह में शामिल साथी इन असलहों के लिए ग्राहकों की तलाश कर महंगे दामों में बेचते थे। राजकुमार ने बताया कि वह करीब बीस साल से यह काम कर रहा है और दस बार जेल जा चुका है। वह तीन से दस हजार रुपये में असलहों को रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, फतेहपुर आदि जिलाें में बेचता था। इन दिनों असलहों की मांग बढ़ गई है। 

अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राजकुमार ने अब तक 15 हजार असलहे बनाकर बेचने की बात बताई है। इस पर पुरवा में दस मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। राजकुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी हरिपाल सिंह, अचलगंज थाना प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed