{"_id":"69752cde32096843e7034149","slug":"police-force-sought-to-demolish-illegal-police-station-building-kanpur-news-c-362-1-akb1003-140195-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस चौकी गिराने के लिए मांगा पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस चौकी गिराने के लिए मांगा पुलिस फोर्स
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा ईदगाह मैदान के बाहर फुटपाथ पर अवैध रूप से बनी पुलिस चाैकी को गिराने के लिए नगर निगम ने पुलिस से फोर्स मांगी है। 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया लेकिन अभी तक निर्माण हटाने के लिए फोर्स मुहैया नहीं कराई गई है।
बेगमपुरवा की पार्षद निशा अकील शानू ने 18 दिसंबर को जोन तीन के जोनल अधिकारी से शिकायत की थी कि ईदगाह मैदान के बाहर पुलिस चौकी बनाई जा रही है जबकि सीओडी स्कूल के पास 1992 से चौकी बनी हुई है। मैदान में दक्षिण का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। साथ ही ईदगाह में ईद, बकरीद नमाज भी अदा होती है। ऐसे में लोगों को आने व जाने में परेशानी होगी। इस पर जोनल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को पत्राचार कर निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी थी। इस पत्र के आधार पर अवर अभियंता ने निरीक्षण किया तो चौकी का निर्माण किया जा रहा था। अभियंता ने इसे रुकवा दिया। जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट पर अवैध चाैकी गिराने के लिए दो बार फोर्स के लिए थाने से पत्राचार किया गया। अभी तक पुलिस बल नहीं मिला है।
--
फोर्स मांगने की वजह से नहीं हो रही स्पष्ट
अवैध निर्माण गिराने के लिए नगर निगम अपने ही फोर्स का इस्तेमाल करता है, लेकिन जब कहीं मामला संवेदनशील होता तो पुलिस से फोर्स मांगी जाती है। पार्षद का कहना है कि अवैध पुलिस चौकी गिराने के लिए क्षेत्र की जनता भी एकजुट है। ऐसे में नगर निगम की फोर्स ही चौकी गिरा सकती है, लेकिन मिलीभगत के चलते गिराई नहीं जा रही।