फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police eye 11 suspicious accounts of Punjab and Sindh Bank

Kanpur News: पंजाब एंड सिंध बैंक के 11 संदिग्ध खातों पर पुलिस की नजर

Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Police eye 11 suspicious accounts of Punjab and Sindh Bank
कानपुर। यशोदानगर के दवा कारोबारी अमित राठौर से हुई ठगी के मामले में पुलिस को पंजाब के फाजिल्का जिले के पंजाब एंड सिंध बैंक के 11 संदिग्ध खातों की जानकारी मिली है। यह खाते जेल गए करन कसेरा के मोबाइल में मिले हैं। नौबस्ता पुलिस को खातों में काफी रुपयों के ट्रांसफर होने की आशंका है। बैंक के अधिकारियों से लेनदेन की डिटेल मांगी गई है। अमित राठौर से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 13 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस ने खातों की जांच कर फाजिल्का जिले से करन कसेरा और गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों ने फाजिल्का के अजय कुमार के खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे। इस खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर ठगी के 656 मामलों की शिकायतें दर्ज थी। अजय कुमार को हफ्ते भर पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नौबस्ता पुलिस को करन कसेरा और गुलशन कुमार के पास कई बैंकों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम, पिन नंबर और अन्य दस्तावेज मिले थे। इन खातों का इस्तेमाल रुपये ट्रांसफर करने में किया जा रहा था। कई म्यूल अकाउंट भी बरामद हुए। अजय कुमार मोची का कार्य कर रहा था, लेकिन उसके खाते में तीन महीने के अंदर 80 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। यह चालू खाता था, जिसमें एक बार में कई करोड़ रुपये इधर से उधर किए गए। नौबस्ता के अतिरिक्त इंस्पेक्टर नदीम सिद्दीकी ने बताया कि जांच में फाजिल्का में पंजाब एंड सिंध बैंक के 11 संदिग्ध खाते मिले हैं।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक करन कसेरा और गुलशन कुमार के मोबाइल में व्हाट्सएप नंबर के सात से आठ ग्रुप मिले थे। उन ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश समेत कई देशों के लोग शामिल थे। ग्रुप में रुपये की निकासी और जमा करने के निर्देश दिए जा रहे थे। ऐसे में गिरोह के कई शहरों में सक्रिय रहने की आशंका है। इसको संचालित दूसरे देशों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed