{"_id":"5ce96127bdec22073561c8ee","slug":"police-exposed-unnao-loot-case-girlfriend-invited-boyfriend-to-loot-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को बुलाकर अपने ही घर में डलवा दिया डाका, जेवर मिलने वाली जगह के बारे में जानकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को बुलाकर अपने ही घर में डलवा दिया डाका, जेवर मिलने वाली जगह के बारे में जानकर होश उड़ जाएंगे
Sat, 25 May 2019 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया में बंधक बनाकर पांच लाख रुपये के जेवर लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। युवती ने प्रेमी को घर बुलाकर जेवर चोरी कराए थे। पुलिस ने आरोपी युवक के घर से जेवर बरामद कर लिया है। हालांकि परिजनों द्वारा कोई मुकदमा न दर्ज कराए जाने से पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 18 मई की रात पुलिस को सूचना दी कि उसके घर में घुसे दो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया था। एक बदमाश ने उसके छह माह के भाई की गर्दन पर हंसिया(धारदार हथियार) रख दी थी और घर से पांच लाख रुपये के जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने जब युवती के बयान लिए तो उसे युवती पर शक हो गया था। उधर उसके परिजनों की ओर से भी लूट की कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस बीच पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी।
जांच में पुलिस ने जब युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया 18 मई की रात उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। वह घर से सारे जेवर चोरी कर भाग निकला था। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने आरोपी युवक की निशानदेही से उसके घर से जेवर बरामद कर लिए। जेवर को भूसे के ढेर में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
युवक ने यह भी बताया कि वह युवती के साथ भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने जेवर चोरी किए थे। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत ने बताया कि जेवर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती के परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज न कराए जाने से युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
युवती के बयान के बाद पुलिस जब उसके प्रेमी के घर जेवर बरामद करने पहुंची तो उससे महिलाओं ने अभद्रता की। करीब 36 महिलाओं ने चौकी प्रभारी समेत कई सिपाहियों को घेर लिया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।