{"_id":"6aca96e0da0bab24960ad19f","slug":"police-could-not-solve-the-theft-case-at-the-house-of-a-chemical-trader-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150297-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केमिकल व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केमिकल व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा में चार अक्तूबर की रात केमिकल व्यापारी के घर पर चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक इस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। क्षेत्र में एक बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत हैं। स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाए जाने और पूर्व की घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग की है।
बता दें कि सरवनखेड़ा निवासी केमिकल व्यवसायी सुशील सिंह का परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गया था। इस बीच चार अक्तूबर की रात मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख 10 हजार रुपये नकद व करीब आठ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला। बंदरों के आतंक की वजह से कैमरे टूटे होने से पुलिस के हाथ खाली रहे। घटना के दो दिन बाद सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर डेटा संकलन किया।
इधर, एक सप्ताह बाद भी घटना के खुलासे की बात तो दूर पुलिस अभी तक जांच की दिशा तक तय नहीं कर पाई है। सरवनखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य रोड पर स्थित व्यापारी के घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने से कस्बे के व्यापारी भयभीत है। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि खुलासे के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।