फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable body found dead

जालौन: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला हेड कांस्टेबल का अर्धनग्न शव, पास में रखा था खाना

Mon, 25 Mar 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
police constable body found dead
कांस्टेबल प्रदीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उरई के जालौन में शहर कोतवाली में तैनात हैड कांस्टेबल का शव संदिग्ध हालात में उसके किराए के कमरे में पड़ा मिला। सुबह जब मकान मालिक ने उसे फर्श पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे एसपी, सीओ, कोतवाल व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन


एसपी स्वामीप्रसाद का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या कांस्टेबल की मौत हार्टअटैक से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह पता चल पाएगी। शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार (54) पुत्र पातीराम निवासी मोरामऊ थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज शहर के स्टेशन रोड स्थित सत्तार टायर वालों के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन


 

शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान ही थी

रविवार  रात 10 बजे वह कोतवाली से ड्यूटी कर कमरे में गए। सुबह कमरे के फर्श पर उनका शव पड़ा था और पास ही खाना रखा था। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान ही थी। यह देख मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा मौके पर पहुंचे।  कुछ ही देर में सूचना पाकर एसपी व एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।

जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। एसपी का कहना है कि हेड कांस्टेबल की मौत हार्टअटैक से लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोतवाल ने बताया कि हेड कांस्टेबिल की तैनाती उरई कोतवाली में 17 जुलाई 2017 में हुई थी। वह 1988 में पुलिस में भर्ती हुए थे। सोमवार शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed