फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police commissioner said: VIP Fleet can be stopped but not the sick Person

पुलिस कमिश्नर बोले: फ्लीट को रोका जा सकता है बीमार को नहीं, जाम में फंसी महिला की मौत के मामले में चूक हुई

Mon, 28 Jun 2021 03:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 03:18 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शुक्रवार को हमसे चूक हुई। जिसकी वजह से महिला उद्यमी की मौत हो गई। किसी वीवीआईपी और वीआईपी के आने पर फ्लीट को रोका जा सकता है पर बीमार को नहीं।

विज्ञापन
Police commissioner said: VIP Fleet can be stopped but not the sick Person
कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सोमवार को राष्ट्रपति की सुरक्षा के चलते एक बार फिर जयपुरिया क्रासिंग के पास लगभग 35 मिनट तक लोगों को रोक कर रखा गया। इतनी देर तक भीषण गर्मी में खड़े रहने की वजह से लोग बेहाल हो गए। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि वह क्रॉसिंग रेलवे के आधीन है। हालांकि इस दौरान वहां पर कोई एंबुलेंस और बीमार व्यक्ति नहीं फंसा था। 
विज्ञापन

 
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि शुक्रवार को हमसे चूक हुई। जिसकी वजह से महिला उद्यमी की मौत हो गई। किसी वीवीआईपी और वीआईपी के आने पर फ्लीट को रोका जा सकता है पर बीमार को नहीं। यह आदेश शासन से भी था और मेरे द्वारा भी जारी किया गया था। इसके बाद भी ऐसा हादसा हुआ। चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जयपुरिया क्राॅसिंग का गेट रेलवे के अधीन है। उसको जितनी भी देर बंद किया गया ये रेलवे का निर्णय था। पुलिसकर्मी वहां कानून-व्यवस्था बनाये रखने को तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर आज यातायात चलता रहा। उसको नहीं रोका गया। एहतियात के तौर पर वहां भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। रॉकेट तिराहे पर सेना का एक ट्रक खराब हो गया था। जिसको ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया। इस वजह से थोड़ी देर यातायात बाधित रहा। बाकी डायवर्जन के हिसाब से ट्रैफिक चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed