{"_id":"64e9abe83b358bf8af0330a3","slug":"police-commissioner-reached-chakeri-police-station-emphasized-on-operation-drishti-said-give-example-of-bett-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चकेरी थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर, ऑपरेशन दृष्टि पर दिया जोर, बोले- बेहतर पुलिसिंग का दें उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चकेरी थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर, ऑपरेशन दृष्टि पर दिया जोर, बोले- बेहतर पुलिसिंग का दें उदाहरण
Sat, 26 Aug 2023 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऑपरेशन दृष्टि को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए व्यापारियों को हर दृष्टिकोण से जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन
चकेरी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पुलिस कमिश्नर शनिवार सुबह चकेरी थाने जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस आयुक्त डॉ. आरके स्वर्णकार ने थाने की निर्माणधीन बेरक, मेस, महिला हेल्पडेस्क, डाक एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिसर की साफ-सफाई को दुरुस्त रखकर संक्रामक रोगों से सावधानी बरतें।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऑपरेशन दृष्टि को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए व्यापारियों को हर दृष्टिकोण से जागरूक करना जरूरी है। अधिकांश व्यापारियों ने दुकान के अंदर, तो कैमरे लगा रखे हैं।
विज्ञापन
हालांकि बाहर की ओर उसकी रिकॉर्डिंग नहीं होती। अपराध रोकने के लिए जागरूक कर दुकान के बाहर भी कैमरे की सीमा बढ़ाई जाए। इससे अपराधियों को पकड़ने में समस्या ना हो। इस दौरान डीसीपी शिवाजी शुक्ला ,एसीपी चकेरी अमरनाथ, चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन