फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police commissioner came out after taking stock of security, miscreants snatched mangalsutra from woman

कानपुर पुलिस को खुली चुनौती: सुरक्षा का जायजा लेकर निकले ही थे कमिश्नर, बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र

Fri, 01 Sep 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 12:10 PM IST
सार

Kanpur Crime: मामले को लेकर बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। संभव है कि भीड़ की वजह से महिला का मंगलसूत्र कहीं गिर गया है। फिर भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Police commissioner came out after taking stock of security, miscreants snatched mangalsutra from woman
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस सुरक्षा की धज्जियां उड़ गईं। दरअसल,  पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार समेत पुलिस के अमले ने गुरुवार दोपहर को सुरक्षा के लिहाज से झकरकटी बस अड्डे का निरीक्षण किया। उनके जाते ही बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला का मंगलसूत्र लूट लिया।

विज्ञापन

दुखी महिला फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। जाजमऊ स्थित टेनरी में काम करने वाले शिवकटरा निवासी संजय की पत्नी दीप्ति पांच साल के बेटे के साथ उन्नाव के मौरावां स्थित मायके जाने के लिए झकरकटी बस अड्डे आई थी।
विज्ञापन

महिला जैसे ही हरदोई जाने वाली बस में चढ़ी। तभी पीछे से उनके गले से किसी व्यक्ति ने मंगलसूत्र पार कर दिया। घटना के बाद महिला रो-रोकर मदद की गुहार लगाती रही। यह सब उस समय हुआ, पुलिस कमिश्नर, एसीपी बाबूपुरवा व थाना प्रभारी बाबूपुरवा निरीक्षण कर निकले ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। संभव है कि भीड़ की वजह से महिला का मंगलसूत्र कहीं गिर गया है। फिर भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।  -अनुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बाबूपुरवा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed