{"_id":"5e5e9b238ebc3ef40d4ec7a9","slug":"police-caught-teenager-fleeing-telangana-with-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमी के साथ तेलंगाना से भागी किशोरी को एक फोन कॉल ने पकड़वाया, 6 सालाें से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रेमी के साथ तेलंगाना से भागी किशोरी को एक फोन कॉल ने पकड़वाया, 6 सालाें से थी लापता
Wed, 04 Mar 2020 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छह साल पहले तेलंगाना से प्रेमी के साथ भागी किशोरी को मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने पनकी से पकड़ लिया। एक फोन कॉल के जरिये वहां की सर्विलांस टीम ने किशोरी का पता लगा लिया।
तेलंगाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर पी रेणुका ने बताया कि 15 साल की किशोरी 6 साल पहले तेलंगाना से लापता हो गई थी।
उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला था कि पड़ोसी छोटू से उसका प्रेम प्रसंग था। किशोरी उसी के साथ भागी है। सर्विलांस सहित सभी टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। छोटू के परिजनों के नंबर सर्विलांस लगाए गए थे।
कुछ दिन पहले उसके पिता के पास अंजान नंबर से कॉल आई। इस नंबर को ट्रेस किया गया ,तो कानपुर केपनकी निवासी अंकित शुक्ला का निकला। सोमवार को टीम उनके फैक्टरी पहुंची तो बड़े भाई बृजेश से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि छोटू कई साल से उनकी फैक्टरी में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
वह उनके सरायमीता स्थित घर पर रहता भी है। मंगलवार को पुलिस घर पहुंची तो छोटू फरार हो गया। किशोरी की उम्र 21 साल हो चुकी है और उसके चार साल की बेटी थी। रेणुका ने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है इसलिए कोर्ट में बयान कराने के बाद उसे छोटू के पास पहुंचा दिया जाएगा।