फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught mixed alcohol in kanpur

प्रधान की लाइसेंसी दुकान से मिलावटी शराब बरामद, 40 लीटर केमिकल और खाली शीशियां मिलीं

Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
police caught mixed alcohol in kanpur
मिलावटी शराब में पकड़े गए प्रधान और उसके दो बेटे - फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बाद भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने चंवर गांव में ग्राम प्रधान रामफूल यादव केशराब ठेके और बुलेरो से आठ पेटी मिलावटी देशी शराब पकड़ी। आरोपियों की निशानदेही पर 40 लीटर केमिकल के साथ 12 पेटी शराब और पकड़ी गई।
विज्ञापन


अवैध शराब बनाने और मिलावट करने के आरोप में ग्राम प्रधान और उसके दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पतारा कस्बे की ग्राम पंचायत चंवर में प्रधान रामफूल यादव की देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। सीओ शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर शाम घाटमपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह के साथ उन्होंने ग्राम प्रधान की शराब की दुकान चेक की।
विज्ञापन


 

प्रधान और उसके दो बेटे गिरफ्तार, फरार तीन लोगों की तलाश

वहां आठ पेटी मिलावटी शराब बरामद हुई। अल्कोहल तीव्रता 46 डिग्री मिली। शराब की शीशियों में बार कोड भी नहीं था। इस मामले में रामफूल यादव और उसके बेटों मोहित सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान की बोलेरो से भी 12 पेटी शराब बरामद की गई। ग्राम प्रधान के दूसरे पुत्र और बोलेरो चालक त्रिभुवन सिंह यादव को पकड़ लिया गया।

त्रिभुवन बोलेरो में मिलावटी शराब की पेटियां लादकर किसी सरकारी ठेकेमें सप्लाई करने ले जा रहा था। बोलेरो पर पड़ा वाहन नंबर भी फर्जी निकला। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह और आबकारी विभाग की टीम भी कोतवाली घाटमपुर पहुंची। आरोपियों से पूछताछ और पकड़ी गई शराब की चेकिंग की। एसपी के मुताबिक नकली शराब और बेचने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed