फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught international gangs of cheating online

ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग की बैंक कर्मियों से सांठगांठ, होश उड़ा देने वाला खुलासा

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
police caught international gangs of cheating online
demo picपकड़े गए अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा करते एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में एसओजी व स्वॉट टीम ने सर्विलांस और फफूंद थाना पुलिस के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार गुर्गों को दबोचा। उनके पास से नौ मोबाइल, एटीएम, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, चेक बुक के अलावा 56 हजार से अधिक रुपये बरामद किया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनका सरगना नाइजीरिया का रहने वाला व्यक्ति है, जो मुंबई में रहता है। 
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर को रिटायर्ड पुलिस कर्मी रामजीत सिंह निवासी पूरनपुर के खाते से ऑन लाइन ठगी कर तीन लाख 82 हजार 405 रुपये निकाल लिए गए। इस घटना के बाद एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस व फफूंद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद फफूंद क्षेत्र में भाग्यनगर पेट्रोल पंप के पास से चार ठगों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

सरगना नाइजीरियन मुंबई में बैठकर योजनाएं बनाता है

एसपी ने बताया कि इनके नाम आसिफ नबी पुत्र सरदार नबी, जीशान नबी पुत्र सरदार अली, माजिद नबी पुत्र गुलफाम नबी उर्फ गुड्डू निवासीगण ग्राम संग्रामपुर थाना बिसौली जिला बदायूं व मोहम्मद तालिब पुत्र आमिर खां निवासी इस्लाम नगर जिला बदायूं है।

उन्होंने बताया कि गैंग के चार गुर्गे अभी फरार हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मुख्य सरगना नाइजीरियन मुंबई में बैठकर योजनाएं बनाता है। पकड़े गए ठगों के पास से नौ मोबाइल, दस एटीएम कार्ड, तीन ग्रीन कार्ड, दो पेन कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, तीन वोटर आईडी कार्ड, पांच आधार कार्ड, दो चेक बुक, 45 पासपोर्ट साइज फोटो व 56,170 रुपये बरामद हुए हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए ठग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर झांसा देकर ओटीपी नंबर जान लेते थे। फिर खाते से रुपये निकाल लेते थे। एसपी ने बताया कि गैंग ने वेस्ट बंगाल, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, बदायूं, आजमगढ़, झारखंड के जामतारा तक ऑन लाइन ठगी की है।

इनके पास पकड़े गए बैंक खाते भी फर्जी मिले हैं

इनके पास पकड़े गए बैंक खाते भी फर्जी मिले हैं। इनका मुख्य काम दलालों के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसी से फर्जी पते से बैंक खाते खोलकर उसी में ऑन लाइन रुपया ट्रांसफर करना है। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस के अलावा फफूंद थाना पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को आईजी और एडीजी साहब से प्रशस्ति पत्र दिलाने को पत्र लिखा जाएगा।  

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 10-12 दिन पहले सरस्वती शिशु मंदिर बस्ती के खाते से 50 लाख 80 हजार रुपये और छह माह पहले बदायूं के एक विद्यालय के खाते से छात्रवृत्ति के 80 लाख रुपये पार किए थे।  
विज्ञापन

ठगों का साथ देने वाले कई बैंककर्मी भी

ठगों का साथ देने वाले कई बैंककर्मी भी हैं। उनसे ठग खाते में जुड़े मोबाइल नंबर का पता कर लेते थे। इसके बाद फर्जी आधार कार्ड की मदद से दूसरा सिम निकलवा लेते थे। ओटीपी नंबर मंगाकर खाते से ऑनलाइन ठगी कर लेते थे। एसपी ने बताया कि जल्द ही ठगी में शामिल बैंककर्मी को दबोचा जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश करने में जिले के बिधूना निवासी साइबर एक्सपर्ट नवीन सिंह का अहम किरदार रहा। एसपी ने बताया कि साइबर के क्षेत्र में बहुत अच्छी जानकारी रखने के चलते नवीन सिंह पहले भी कई घटनाओं के खुलासे में मदद कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने काफी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed