फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police caught Ashala factory posing as buyer, recovered 14 pistols and equipment including gun, accused arrest

खरीदार बनी पुलिस...बड़ा खुलासा: असलहा फैक्टरी पकड़ी, बंदूक समेत 14 तमंचे और उपकरण बरामद, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 13 Jul 2023 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

Fatehpur Crime: थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि कई दिन पहले असलहा फैक्टरी संचालन की भनक लगी थी। पुलिस ने सादी वर्दी में फैक्टरी संचालक से संपर्क किया था। कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में असलहों की जरूरत बताई थी।

विज्ञापन
Police caught Ashala factory posing as buyer, recovered 14 pistols and equipment including gun, accused arrest
अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी गई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पुलिस ने खरीददार बनकर असलहा फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से बंदूक समेत 14 तमंचे बरामद किए। नवागांतुक कप्तान ने गुडवर्क का खुलासा किया है। आरोपी कई साल से क्षेत्र में फैक्टरी संचालित कर रहा था। करीब 23 साल पहले आरोपी असलहा बनाने में पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव में असलहा फैक्टरी संचालन की पुलिस को सूचना मिली थी। गांव स्थित एक खंडहर में थानाध्यक्ष मुकेश सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी द्वितीय विंध्यवासिनी तिवारी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात छापामारी की।
विज्ञापन

मौके से असलहा बनाने वाले पनई इनायतपुर निवासी रावेंद्र उर्फ धौकल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर आठ तमंचे 315 बोर, चार तमंचे 12 बोर, एक 12 बोर की बंदूक, एक अर्धनिर्मित तमंचा और तमंचा बनाने के उपकरण खंडहर से बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है आरोपी
आरोपी पहली बार वर्ष 2000 और दूसरी बार वर्ष 2001 में असलहा फैक्टरी के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। वह पुराने तमंचे ठीक करने का भी काम करता था। जिले और पड़ोसी जिलों में आर्डर पर तमंचे बनाकर बेचता था। एक तमंचा छह हजार रुपये में बेचता है।

जाल बिछाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि कई दिन पहले असलहा फैक्टरी संचालन की भनक लगी थी। पुलिस ने फैक्टरी संचालक से संपर्क किया। कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में असलहों की जरूरत बताई थी। झांसे में आकर संचालक रावेंद्र असलहे देने को तैयार हो गया था। जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है।

असलहा खराब होने पर बदलने की गारंटी
फैक्टरी संचालक खरीददारों को असलहे पर गारंटी देता था। असलहों को गुणवत्तापरक होने का दावा करता था। आरोपी से सदी वर्दी में पुलिस डील करने पहुंची थी। तभी उसने असलहा खराब होने पर बदलने की गारंटी तक ली थी।  साथ ही, सुधारने की बात भी कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed