फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught a Hacker in auraiya

कहीं आपकी प्राइवेसी में भी सेंध तो नहीं...इस हैकर ने किया बेहद गंदा काम

Mon, 07 Jan 2019 09:14 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
police caught a Hacker in auraiya
गिरफ्तार हैकर के बारे में जानकारी देते एसपी त्रिवेणी सिंह 
यूपी के औरैया जिले में रविवार को एसपी ने एक युवक का फेसबुक और जीमेल अकाउंट हैक करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक्सपर्ट टीम ने न्यूड फोटो चोरी कर परिजनों को भेजने वाले हैकर को उसके घर से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम के खुलासों में एक्सपर्ट एसपी त्रिवेणी सिंह ने जीमेल और फेसबुक हैक करने वाले युवक धीरज पुत्र श्रीकृष्ण निवासी दयालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस आरोपी ने हयात नामक व्हाट्सऐप ग्रुप का सदस्य रहते हुए उसी से एक युवक का नंबर चोरी कर जीमेल और फेसबुक अकाउंट हैक कर जी ड्राइव से पर्सनल डाटा चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

उसकी प्रेमिका के साथ उसका न्यूड फोटो और वीडियो भेजा

एसपी ने बताया कि एक जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने उन्हें शिकायत की थी कि उसके मोबाइल से बनी जीमेल आइडी को किसी ने हैक कर लिया है। हैकर ने उसका व्यक्तिगत डाटा भी हैक किया है। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब हैकर ने उसके पर्सनल नंबर पर उसी के फेसबुक और जीमेल से हैक किया गया और उसकी प्रेमिका के साथ उसका न्यूड फोटो और वीडियो भेजा।

फोटो भेजने वाले हैकर ने उससे 30 हजार रुपये देने की बात कही। साथ ही न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि उसकी फोन डॉयरेक्टरी भी उसके पास है। ऐसे में वह उन सभी नंबरों पर फोटो और वीडियो भेजने के साथ ही इंटरनेट पर भी वायरल कर देगा। शिकायत मिलने पर साइबर और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। साइबर एक्सपर्ट नवीन सिंह की सहायता से पूरा पर्दाफाश किया गया। 

मोबाइल नंबर को पासवर्ड के तौर पर उपयोग न करें

उन्होंने बताया कि नवीन सिंह ने प्रयास कर उस मोबाइल नंबर को खोज निकाला। बाद में नंबर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का ईनाम भी दिया जाएगा। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। 

जिले के लोगों को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए सतर्कता अपनानी होगी। इस संबंध में एसपी ने बताया कि इसके लिए जीमेल और फेसबुक के अकाउंट को लॉग इन करने के बाद यदि आपने कई स्थानों पर लॉग इन कर रखा है तो उसके सभी जगहों से लॉग आउट करना जरूरी होगा। इसके साथ ही मोबाइल नंबर को फेसबुक और जीमेल के पासवर्ड के तौर पर उपयोग न करें अन्यथा हैकर बड़ी आसानी से आपके अकाउंट को हैक कर पूरा डाटा चुरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed