{"_id":"6833575d96c74efdab0960cb","slug":"police-caught-a-10-thousand-bounty-wanted-in-murder-and-robbery-case-in-an-encounter-etawa-news-c-216-1-etw1005-125785-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस ने हत्या-डकैती में वांछित 10 हजार के इनामिया को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस ने हत्या-डकैती में वांछित 10 हजार के इनामिया को मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी।
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस, एसओजी ने हत्या और डकैती जैसे मामलों में 15 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश औरैया जनपद का मूल निवासी है। बदमाश कानपुर देहात में हत्या, डकैती समेत कई संगीन मामलों में वांछित है।
शनिवार देर रात सिविल लाइन थानाध्यक्ष विक्रम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम लौहन्ना चौराहे पर संदिग्ध वाहनों को चेक कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग बाइक के साथ लायन सफारी पार्किंग गेट के सामने खड़ा है और वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सिविल लाइन थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम पहुंची। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की, वह भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शेफा उर्फ शेख मोहम्मद निवासी फूटा तालाब, थाना दिबियापुर, औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस और एक चोरी की बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाश ने बताया उसने यह बाइक थाना जसवंतनगर क्षेत्र से चोरी की थी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसका उसका इलाज जारी है।
15 साल पहले कानपुर देहात में घर में घुसकर की थी हत्या
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा शेफा उर्फ शेख मोहम्मद शातिर अपराधी है। बदमाश ने साल 2010 में कानपुर देहात के शिवली कस्बे में अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर हत्या और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। उसके साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, लेकिन वह अब तक फरार था। पहले उस पर ढाई हजार का इनाम था। बाद में इसे 2018 में बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया था।