... तो ये रहा पुलिस की ‘फर्जी फेसबुक आईडी का जाल’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘फर्जी फेसबुक आईडी का जाल’ बिछाकर अपराधियों को पकड़ने का नया तरीका पुलिस ने खोज लिया है। कानपुर की किदवई नगर पुलिस ने लड़की के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दो लुटेरों को दबोच लिया। इनमें से एक छात्र है और दूसरा लोहे का कारीगर है।
किदवईनगर क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ लूट में एक लुटेरे की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई थी। मुखबिरों से पता चला कि युवक बर्रा में ही कहीं का रहने वाला है। हालांकि उसका सुराग नहीं लग पा रहा था। इस पर पुलिस ने लड़की के नाम पर एक फर्जी आईडी बनाई। करीब 20 दिन बाद उस लड़के ने इस आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद पुलिस ने लड़की बनकर उससे बात की और शनिवार को मिलने के बहाने उसे बर्रा बाईपास पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़ा गया छात्र बर्रा सात का रहने वाला है और गन फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आशीष पांडे का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों के बारे में खुलासा किया जाएगा।