फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police brought the body of the youth from the ghat and sent it for postmortem.

Kanpur News: पुलिस ने घाट से युवक का शव लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police brought the body of the youth from the ghat and sent it for postmortem.
पुखरायां। कस्बा के मीरपुर मिल कालोनी निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। गुरुवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मृतक की मां ने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घाट से शव लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुखरायां मीरपुर मिल कालोनी निवासी योगेंद्र सचान ने बुधवार को बेटे यश सचान (20) को सीएचसी में भर्ती कराया था। बताया था कि जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अनूप कुमार सचान ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से रात में कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन देवराहट के पास यमुना घाट पर ले गए। वहीं मृतक के मौसा कानपुर नगर सजेती थाना क्षेत्र के बैरीपुर निवासी धर्मेंद्र ने मौत पर संदेह जताते हुए सूचना पुलिस को दी। भेागनीपुर पुलिस ने कालपी यमुना घाट पर जाकर देखा तो वहां शव नहीं मिला। इसके बाद मूसानगर हलिया घाट में शव देखा वहां भी नहीं मिला। इसके बाद देवराहट के समीप घाट पर भोगनीपुर और देवराहट पुलिस ने पहुंच कर घाट से शव को लेकर पुखरायां सीएचसी आ गए। जहां मृतक की मां सरोज ने बताया कि पति ने दूसरी शादी की है। सौतन कानपुर में रहती है, बेटे की हत्या की आशंका है। पुखरायां चौकी इंचार्ज अनुज कुमार अवस्थी ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed