{"_id":"5e21b8038ebc3e4b5b6f4e0d","slug":"police-brought-lover-girlfriend-from-telangana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को भगाने के आरोप में युवक ने की थी आत्महत्या, तेलंगाना से प्रेमी-प्रेमिका को लेकर आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को भगाने के आरोप में युवक ने की थी आत्महत्या, तेलंगाना से प्रेमी-प्रेमिका को लेकर आई पुलिस
Fri, 17 Jan 2020 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के चकलवंशी में जिस युवती को ले जाने के आरोप में युवक ने फंदे से लटककर जान दी थी, उसे व उसके प्रेमी को पुलिस तेलंगाना से लेकर देर रात पुलिस माखी थाने लौटी। युवती के प्रेमी ने जान देने वाले युवक को अपना दोस्त बताया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती 29 दिसंबर 2019 को घर से लापता हो गई थी। युवती के पिता और भाई ने आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला अटल नगर निवासी मोनू पुत्र रामसनेही पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया था। रसूलाबाद चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने पूछताछ के लिए मोनू और उसके पिता को 31 दिसंबर को चौकी बुलाया था।

देर शाम युवक का शव कस्बे के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फांसी पर लटकने की बात सामने आई थी। मृतक के परिजनों ने युवती के पिता और भाई पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता युवती के भाई को जेल भेजने के साथ युवती की तलाश में जुट गई थी।
युवती के मोबाइल की लोकेशन तेलंगाना प्रांत के हैदराबाद में मिलने से माखी पुलिस की एक टीम हैदराबाद पहुंची और प्रेमी के साथ रह रही युवती को कब्जे में ले लिया। गुरुवार की रात पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को लेकर माखी थाना आई। युवती के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष से युवती के संपर्क में था।
29 दिसंबर को वह उसके साथ टेंपो से उन्नाव फिर कानपुर पहुंचा। कानपुर से बस से सिकंदरा फिर ट्रेन से हैदराबाद पहुंचे। तब से दोनों साथ रह रहे थे। प्रेमी के अनुसार वह सात साल से हैदराबाद में गमले बनाने का काम करता है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।