{"_id":"662d19668fc4a6874f07802a","slug":"police-banned-1500-people-took-action-against-25-under-mini-gunda-act-and-10-under-gunda-act-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पुलिस ने 15 सौ लोगों को पाबंद किया, 25 पर मिनी गुंडा एक्ट व 10 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: पुलिस ने 15 सौ लोगों को पाबंद किया, 25 पर मिनी गुंडा एक्ट व 10 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Sat, 27 Apr 2024 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:57 PM IST
सार
चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके और शांति व्यवस्था में बाधा न आए। इसके लिए गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 40 दिनों के अंदर 15 सौ लोगों को पाबंद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर 15 मार्च से 27 अप्रैल के बीच पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर 15 सौ लोगों को पाबंद किया है। 25 पर मिनी गुंडा एक्ट व 10 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही 160 हिस्ट्रीशीटरों में 88 के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की गई।
जबकि कोतवाली क्षेत्र के 21 हिस्ट्रीशीटर लापता है। यह कार्रवाई एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देश पर हुई है। चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके और शांति व्यवस्था में बाधा न आए। इसके लिए गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 40 दिनों के अंदर 15 सौ लोगों को पाबंद किया। 253 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि दो सप्ताह के अंदर अन्य कई बड़ी कार्रवाई होगी।