फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police attacked when they went to raid the house of ganja smuggler, Inspector and two constables injured

Kanpur: गांजा तस्कर के घर दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा और दो सिपाही घायल, 11 पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 08:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Mar 2024 08:27 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के बुढ़िया घाट पर गांजा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पुलिस की वर्दी फाड़ डाली और लात घूंसों से पीटा। मामले में गांजा तस्कर समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Police attacked when they went to raid the house of ganja smuggler, Inspector and two constables injured
गांजा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में एक गांजा तस्कर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर गांजा तस्कर के परिजनों ने लात, घूंसों और पत्थर से हमला कर दिया। एक दरोगा व दो सिपाही घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। जान बचाकर भागे पुलिस कर्मियों की सूचना पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने घर में मिलीं तीन महिलाओं को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

साथ ही, गांजा तस्कर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जाजमऊ के बुढ़िया घाट निवासी गांजा तस्कर राजा रब्बानी के घर बुधवार को पुलिस की टीम सत्यापन के लिए गई थी। तभी आरोपी के परिवारीजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे।

विज्ञापन

परिवारीजनों ने तीनों पुलिस कर्मियों को घेर लिया। वर्दी तक फाड़ दी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर गांजा तस्कर मौके से फरार हो गया।  वहीं, हमले में दरोगा राजन सिंह समेत दोनों सिपाही मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भेजा गया। पुलिस पर हमले की सूचना भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

गांजा तस्कर समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घर के अंदर से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले को देर रात तक छुपाने में लगी रही। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया गांजा तस्कर के घर सत्यापन के लिए टीम गई थी, जहां महिलाओं ने हाथापाई की है। आरोपी राजा रब्बानी समेत भाई गब्बर, मां अफसाना, पत्नी सना, रोशनी, सोना, शाहनवाज समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की मां अफसाना, पत्नी सना, बहन सोना को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

चुनाव से पहले अपराधियों के घर पुलिस की दबिश
लोक सभा चुनाव के पहले अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सीपी अखिल कुमार के आदेश पर बुधवार कोक्षेत्र में अभियान के तहत अपराधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। इस दौरान चकेरी पुलिस ने बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी यूपी के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल माफिया सऊद अख्तर के घर दबिश दी।

सीपी बोले- पुलिस पर हमला हुआ है, कार्रवाई की जा रही है
सऊद जमानत पर बाहर है। पुलिस ने करीब एक घंटे तक उसके घर में पूछताछ की व घर खंगाला। सीपी अखिल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव व सीएए कानून को देखते जमानत पर बाहर आए अपराधियों के घर दबिश देकर उनका सत्यापन किया गया है। इस दौरान जाजमऊ में पुलिस पार्टी पर हमला भी हुआ, जिसमें कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed