फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrested gang who cheated in the name of job in Gulf countries

फतेहपुर: खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, 75 पासपोर्ट भी बरामद

Mon, 10 Feb 2020 04:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Feb 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Police arrested gang who cheated in the name of job in Gulf countries
खाड़ी देश भेजने के नाम पर ठगी में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
खाड़ी देेशों में नौकरी के नाम पर फर्जी टूरिस्ट वीजा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो और शातिरों को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को धर दबोचा। दोनों के पास से 75 पासपोर्ट मिले हैं। दो और सदस्यों की तलाश में दबिशें जारी हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई दो दिन पहले ही गिरोह से जुड़े एक सदस्य के हत्थे चढ़ने के बाद की है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी केडी मिश्रा ने रविवार को सदर कोतवाली में गिरोह का खुलासा किया। बताया कि 7 फरवरी को मलवां क्षेत्र के भदबा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह पासपोर्ट जांच के नाम पर एलआईयू अधिकारी बनकर ठगी करता था। संजय के पकड़े जाने के बाद शनिवार को गाजीपुर क्षेत्र के खेसहन गांव का सूरज कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

उसने बताया कि 14 दिसंबर 2019 को पासपोर्ट का आवेदन करने शहर आया था। उसकी मुलाकात संजय से हुई। संजय ने खुद को एलआईयू अधिकारी बताकर अमित व राजेश से मिलवाया। इन दोनों के जरिए पासपोर्ट, नौकरी का वीजा बनवाने, स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विदेश भेजने की बात कही। पासपोर्ट जांच के लिए 4500 रुपये और वीजा के लिए 65 हजार रुपये मांगे।

उसने एडवांस में 39 हजार पांच सौ रुपये दिए थे। सीओ सिटी ने बताया कि रैकेट का पता चलने पर रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मुचुवापुर निवासी अमित पटेल और मलवां के खरगसेनपुर गांव के राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमित घर में ऑफिस बनाकर अपने शिकार से संपर्क करता है।

पुलिस ने उसके आफिस से 56 बने पासपोर्ट व राजेश के पास से 19 पासपोर्ट बरामद किए। बताया कि दोनों खाड़ी देश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। रुपये लेकर उसे दो तीन माह का टूरिस्ट वीजा देकर भेज भी देते हैं। गिरोह के जयकरन और दिनेश की तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed