फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police and crime branch entangled with each other, Shahid Piccha ran away, Around 40 cases are registered

Kanpur: आपस में उलझी पुलिस और क्राइम ब्रांच, भाग गया शाहिद पिच्चा... दर्ज है करीब 40 मामले, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 21 Apr 2024 07:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:54 AM IST
सार

Kanpur News: एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि शाहिद पिच्चा के कूदकर भागने की जानकारी मिली है। यह बात भी सामने आई है कि वह चमनगंज थाना प्रभारी की मदद से भागा है। डीसीपी सेंट्रल को इस मामले में जांच के आदेश दिए है।

विज्ञापन
Police and crime branch entangled with each other, Shahid Piccha ran away, Around 40 cases are registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चमनगंज में एक शादी में शामिल होने आया गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम और चमनगंज पुलिस आपस में उलझ गई। इसी बीच पुलिस को गच्चा देकर गैंगस्टर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक चमनगंज थाना प्रभारी ने क्राइम ब्रांच को गुमराह कर शाहिद पिच्चा की मदद कर उसे वहां से भगा दिया है।

विज्ञापन

एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल को सौंपी है। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। चमनगंज निवासी शातिर शाहिद पिच्चा के खिलाफ हाल में ही रेलबाजार थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश रही है। इसके बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को चार दिन पहले जानकारी मिली कि शाहिद पिच्चा समेत कई शातिर अपराधी चमनगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने आए है। क्राइम ब्रांच की टीम सादे पकड़ों में शाहिद पिच्चा को पकड़ने पहुंच गई। वहां टीम अपनी गाड़ी खड़ी करके शाहिद को पकड़ने का तानाबाना बन रही थी। इसी दौरान चमनगंज थाना प्रभारी मो. हामिद टीम के साथ वहां पहुंच गए।

शाहिद पिच्चा के कूदकर भागने की जानकारी मिली
क्राइम ब्रांच की गाड़ी सड़क पर खड़ी देख थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच के लोगों को टोका, तो दोनों में बहस हो गई। क्राइम ब्रांच टीम के अपना परिचय देने पर वहां मौजूद शाहिद पिच्चा के कान खड़े हो गए और वह कूदकर भाग गया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि शाहिद पिच्चा के कूदकर भागने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल को मामले में जांच के आदेश
यह बात भी सामने आई है कि वह चमनगंज थाना प्रभारी की मदद से भागा है। डीसीपी सेंट्रल को इस मामले में जांच के आदेश दिए है। बता दें कि शाहिद पिच्चा पर शहर के कई थानों में विभिन्न अपराधों के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे कई बार मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed