झींझक (कानपुर देहात)। चीनी सेना से झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। महिलाओं ने कुछ चीन के उत्पाद सांकेतिक रूप से नष्ट कर उनका प्रयोग न करने की अपील की। बाद में मास्क बांटकर कोरोना के बचाव के प्रति जागरूक किया।
भाजपा नेता रीता कठेरिया ने लता तिवारी व अन्य महिलाओं ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों से कहा कि चीन जैसे धोखेबाज देश को सबक सिखाना है।
अब हम सभी चीन में निर्मित सामान का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के लिए घर से निकलते समय चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। इस दौरान हरिशंकर तिवारी, सोनू तिवारी, सौरभ शुक्ला, अजीत कुमार, शिवम ओमर, सुरेंद्र मिश्रा, पवन दुबे, पार्वती, निर्मला, किरण, रामबती मौजूद रहीं।