{"_id":"5ea48e778ebc3e9045438ec6","slug":"police-akbarpur-news-knp557050279","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर में चल रही थी पान मसाले की गुमटी दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर में चल रही थी पान मसाले की गुमटी दो को दबोचा
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना परिसर स्थित चाय की दुकान से बरामद गुटखा।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना परिसर में दो गुमटी से पान मसाला और तंबाकू बेचा जा रहा था। एसडीएम अंजू वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापा मारा तो पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट बरामद हुआ। पुलिस ने एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है।
एसडीएम ने बताया कि रसूलाबाद थाना परिसर में दो दुकानों पर पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली थी। शनिवार को एसडीएम, सीओ रामशरण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार के साथ दुकान पर छापा मारा।
वहां दुकान के अंदर पान मसाला व सिगरेट सहित तंबाकू बरामद हुआ। एसडीएम ने बरामद की गई सामग्री को नष्ट करा दिया। पुलिस ने दुकानदार मुकेश गुप्ता और माया को गिरफ्तार कर लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।