फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police accused of accepting money in a cyber fraud case.

Kanpur News: साइबर ठगी के मामले में पुलिस पर रुपये लेने का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police accused of accepting money in a cyber fraud case.
कानपुर। करीब साल भर पूर्व साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस पर आरोपी को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप है। पटकापुर निवासी महिला ने साइबर थाने में नवंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 6.66 लाख की ठगी हुई थी। जनवरी 2026 में साइबर टीम के तीन दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मी सहारनपुर के तीन युवकों को थाने लेकर आई थी। इसमें राघव रोहिल्ला और नावेद को जेल भेजा गया, लेकिन तीसरे को रुपये लेकर छोड़ दिया गया। नावेद के पिता कपड़ा कारोबारी इमरान का आराेप है कि जिसे छोड़ा गया वही असल में साइबर ठग था। उसी का साइबर ठगी की रकम को लेकर राघव से झगड़ा हुआ था। नावेद ने तो सिर्फ दोनों में समझौता कराया था। पुलिस ने उनके बेटे को छोड़ने के लिए रुपये मांगे थे। मांग पूरी न होने पर नावेद को जेल भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि प्रकरण की जांच तत्कालीन डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह को दी थी, लेकिन किसी कारणवश जांच पूरी नहीं हो सकी। फिलहाल दोबारा जांच कराई जाएगी, जो दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed