{"_id":"60677af18ebc3e592e0eae10","slug":"pole-akbarpur-news-knp621208224","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची थाना प्रभारियों से मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची थाना प्रभारियों से मांगी
विज्ञापन
थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते एसडीएम ऋषिकांत राजंवशी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। त्रिस्तरीय चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के तीन थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व संवेदनशील प्लस बूथों के संबंध में चर्चा कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व तहसीलदार लाल सिंह ने तहसील सभागार में थाना डेरापुर, मंगलपुर व रूरा के प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने निर्देशित किया कि पिछले चुनावों के दौरान बवाल या छिटपुट घटनाओं से संबंधित बूथ व मतदान केंद्रों की सूची तैयार करें। उनके थाना क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व संवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिह्नांकित कर सूची उपलब्ध कराएं।
एसडीएम ने बताया कि डेरापुर ब्लाक के 69 मतदान केंद्रों के 156, झींझक ब्लाक के 68 मतदान केंद्रों के 146 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां की जा रही है। कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां विवाद की आशंका हो सकती है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में मंगलपुर थाना प्रभारी वीरपाल सिंह, डेरापुर प्रभारी समीर कुमार सिंह व रूरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोलिंग केंद्रों पर नहीं मिली बाउंड्रीवाल
सरवनखेड़ा। शुक्रवार को गजनेर थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान बूथ सैंथा, पेराजोर, गंगरौली, दुआरी व नाही जयूनिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों में शौचालय, रैंप, बाउंड्रीवाल, पेयजल सहित कई बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की। सैंथा गांव के प्रथम पोलिंग केंद्र में बाउंड्रीवाल टूटी, पेराजोर व सैंथा के द्वितीय पोलिंग केंद्र में बाउंड्रीवाल नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पोलिंग केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर खंड विकास अधिकारी को भेजी जाएगी।