फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां धड़ल्ले से धधक रहीं जहरीली शराब की भट्ठियां, कैमरा देख भागे माफिया

Wed, 23 May 2018 12:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 May 2018 12:08 PM IST
सार

- कानपुर नगर और देहात में 16 लोगों की मौत के बाद भी नहीं रुका मौत का कारोबार
- बर्रा के एघरा गांव में बनती मिली शराब, अमर उजाला टीम पहुंची तो भागे शराब माफिया
- ग्रामीणों ने नष्ट की शराब और भट्ठियां
- बिधनू के कल्यानीपुर, नर्वल के पाली और घाटमपुर के छांजा गांव से भी मिली कच्ची शराब

विज्ञापन
Poisonous and illegal liquor case in Kanpur
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर नगर और देहात में 16 लोगों की मौत के बाद भी जहरीली शराब की भट्ठियां धड़ल्ले से धधक रही हैं। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छिपे कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा है।

 

Poisonous and illegal liquor case in Kanpur
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

बर्रा क्षेत्र के एघरा गांव के एक फार्म हाउस में कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। यहां अमर उजाला टीम पहुंची तो शराब बनाने में जुटे लोग भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने भट्ठियां, महुआ आदि को खुद ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बिधनू के कल्यानीपुरवा, नर्वल के पाली और घाटमपुर के छांजा गांव में कार्रवाई कर कच्ची शराब जब्त की और भट्ठियां तहसनहस कीं।

 

Poisonous and illegal liquor case in Kanpur
कैमरा देख भागता माफिया - फोटो : अमर उजाला

एघरा गांव के फार्म हाउस में पिछले कई महीनों से अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक इसकी खबर पुलिस को भी है लेकिन मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं होती। सूचना पर अमर उजाला की टीम मंगलवार दोपहर को फार्म हाउस पहुंची। फोटोग्राफर ने जैसे ही फोटो खींचनी शुरू की, शराब बनाने में जुटे माफिया भागने लगे। पास में भट्ठियां भी जल रहीं थी। वहीं कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ पॉलिथीन में भरकर खेत में गाड़कर रखा गया था। यहां करीब 25 ड्रम कच्ची शराब तैयार रखी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिधनू में तालाब में छिपाकर रखे गए थे शराब के 11 ड्रम

Poisonous and illegal liquor case in Kanpur
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

बिधनू ब्लॉक के कल्यानीपुरवा गांव में आबकारी टीम ने छापा मारकर 11 ड्रम कच्ची शराब जब्त की। यह शराब तालाब के अंदर ड्रम में छिपाकर रखी गई थी। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि यहां स्प्रिट से शराब तैयार की जा रही है। डीएम के आदेश पर बनी टीम ने मंगलवार सुबह यहां कार्रवाई की। टीम में एके पांडेय, सुनील सिंह, अनिल श्रीवास्तव शामिल रहे।
 

विज्ञापन

पाली गांव में घर से बरामद की 30 लीटर कच्ची शराब

Poisonous and illegal liquor case in Kanpur
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

नर्वल के पाली गांव में सोमवार रात सब इंस्पेक्टर राहुल देव ने छापा मारा। गांव में रहने वाले बुद्धाराम के घर से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बुद्धाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बुद्धाराम कच्ची शराब बनाता था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed