{"_id":"5d5421798ebc3e6cb56858b4","slug":"poisoners-looted-with-two-passengers-in-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा, कोलकाता से बिहार जा रहे थे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा, कोलकाता से बिहार जा रहे थे यात्री
Wed, 14 Aug 2019 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने दो यात्रियों को लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए कोलकाता से बिहार अपने गांव जा रहे दो यात्रियों को चलती ट्रेन में जहरखुरानों ने नशीला पाउडर सुंघाकर लूट लिया। दोनों बेहोश यात्रियों को मानिकपुर जीआरपी टीम ने ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों यात्रियों को चार घंटे तक होश नहीं आया एक को ही होश आया तो उसने बताया कि उनके मोबाइल, 20 हजार नगदी व अन्य सामान जहरखुरान ले भागे हैं। बिहार के जहानाबाद निवासी मो. नशे पुत्र खलील ने बताया कि वह अपने गांव के ही बब्बू के साथ रक्षाबंधन की छुटटी पर गांव लौट रहे थे।
प्रयागराज के पहले दो अज्ञात लोग चंबल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिले। वह भी उनके साथ बैठे। कुछ देर बाद जब उन्हें अचानक नींद आ गई। अब मानिकपुर अस्पताल में होश आया है। उनका सारा सामान गायब है।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया छिवकी स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने स्कार्ट को बताया कि दो यात्री बोगी में बेहोश पड़े हैं। स्कार्ट की सूचना पर दोनों को मानिकपुर स्टेशन पर उतारा गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।