{"_id":"5d1b9faf8ebc3e3ce562738c","slug":"png-pipe-line-caught-fire-after-leakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी लाइन में लीकेज से आग, 200 घरों की आपूर्ति ठप, मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी लाइन में लीकेज से आग, 200 घरों की आपूर्ति ठप, मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाने के दौरान हुआ हादसा
Wed, 03 Jul 2019 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
पीएनजी पाइप लाइन से उठती आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवईनगर में के-ब्लॉक स्थित मिक्की हाउस के पास से सीयूजीएल की पीएनजी लाइन गई है। इससे करीब 200 घरों को गैस सप्लाई की जाती है। मंगलवार सुबह 9:30 बजे मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी टॉवर लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे।
अचानक पीएनजी लाइन में फावड़ा लग गया। जिससे लाइन में लीकेज हो गया और वहां से निकली गैस ने आग पकड़ ली। इससे एक घंटे तक सप्लाई नहीं हो सकी। आनन-फानन लोगों ने वहां खड़े वाहनों को हटाने के साथ ही सीयूजीएल को सूचना दी।
लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद सीयूजीएल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग जलती रही। इससे एक घंटे तक गैस की सप्लाई न होने से 200 घरों के चूल्हे ठंडे पड़े रहे। सीयूजीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मंसूर अली ने बताया कि मामूली लीकेज हुआ था।
विज्ञापन
मरम्मत के चलते एक घंटे सप्लाई बंद की गई। इससे करीब 30 हजार रुपये की गैस बर्बाद हुई है। मामले की जांच के बाद लाइन से छेड़छाड़ करने वाली मोबाइल नेटवर्क कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।