{"_id":"360e799ca5ddc77b0660f61c8bda7ec7","slug":"png-line-torn-two-faint-settlements-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी लाइन फटी, दो बेहोश, बस्तियां खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी लाइन फटी, दो बेहोश, बस्तियां खाली
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूप नगर में जीटी रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने रविवार दोपहर सीवर लाइन की खुदाई करते समय जेसीबी से सीयूजीएल की पीएनजी लाइन फट गई और गैस का तेज रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। भागने के चक्कर में दो टेंपो आपस में भिड़ गए। एक महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई।
विशाल मेगा मार्ट, शिवराज बस्ती और आस-पास रहने वाले लोग घर छोड़कर भाग निकले। बाद में फायर ब्रिगेड अफसर और स्वरूप नगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे और गोल चौराहा से कोकाकोला चौराहे की तरफ आने वाला ट्रैफिक बंद कराया। करीब पौने तीन घंटे बाद सीयूजीएल की मेंटीनेंस टीम पहुंची। कोकाकोला चौराहा स्थित चैंबर के वॉल्व से गैस सप्लाई बंद की गई। करीब तीन घंटे बाद पूरी तरह गैस का रिसाव बंद हो सका। इस दौरान मेंटीनेंस टीम का एक सदस्य भी बेहोश हो गया।
विशाल मेगा मार्ट बिल्डिंग की सीवर लाइन चोक हो गई थी। मेगा मार्ट बिल्डिंग के सुपरवाइजर महेश ने बताया कि सीवर लाइन साफ कराकर इसे मुख्य सीवर जोड़ने का काम चल रहा था। जेसीबी से सड़क पर सीवर लाइन की खुदाई चल रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे जेसीबी से पीएनजी पाइप लाइन फट गई। इससे गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। ड्राइवर जेसीबी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
ठेकेदार और मजदूर भी खिसक गए। रिसाव बढ़ता ही गया तो राहगीर और आसपास की बस्तियों के लोग डर से इधर-उधर भाग निकले। वहां से गुजर रहीं गुमटी नंबर-पांच निवासी रेनू बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। मेगा मार्ट, हैलट पीटीएस मेस, काकादेव शिवराज बस्ती खाली हो गई। सूचना पर सीएफओ राकेश राय, फजलगंज के एफएसओ, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों, दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर कमल यादव भी फोर्स के साथ पहुंच गए और ट्रैफिक रोका।
बाद में सीयूजीएल के मेंटीनेंस विभाग की टीम ने रिसाव रोका। सीयूजीएल अफसरों ने बताया कि खुदाई कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि उन्हें पहले से खुदाई की सूचना दी जाती तो उनकी टीम मौके पर मौजूद रहती। टीम अपने सामने खुदाई कराती, जिससे पाइप लाइन को फटने से बचाया जा सकता। सीएफओ राकेश राय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि पीडब्लूडी से अनुमति लेकर सड़क की खुदाई कराई जा रही थी अथवा नहीं। यदि बिना अनुमति से खुदाई कराई गई होगी तो कार्रवाई होगी।